फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   educational fair for girls in rampur

प्रशासनिक सेवा का उद्देश्य बेहतर समाज का निर्माण करना : सुरेंद्र

Thu, 05 May 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
educational fair for girls in rampur
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित किशोरी मेला में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम रा - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। दूसरों के अनुभव से जो सीखता है वहीं व्यक्ति सफल होता है। प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए छात्राएं अभी से अपना रास्ता तय कर लें, तभी वह अपनी जिंदगी में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। यह बात एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने राजकीय कन्या छात्र स्कूल रामपुर में आयोजित किशोरी मेले में छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आप किस उद्देश्य से नौकरी करना चाहते हैं, इस पर विचार करना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रशासनिक सेवा में पैसा कमाने के लिए नौकरी करना उचित नहीं है, बल्कि लोगों की सेवा करना और बेहतर समाज का निर्माण करना इसका उद्देश्य होना चाहिए। इस सेवा में हमेशा हर तरह से आप पर दबाव रहता है लेकिन एक जज्बा, जिद, और उत्साह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि अभी से अपनेे लक्ष्य को प्राप्त करने की जिद मन में ठान लें। किशोरी मेले मेें प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रामपुर उपमंडल के अंतर्गत 18 सरकारी और निजी स्कूलों के छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में झाकड़ी स्कूल अव्वल
किशोरी मेले के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीपीएस झाकड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त दूसरा स्थान कन्या स्कूल रामपुर और तीसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झाकड़ी के नाम रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में एकता पहले, अंबिका दूसरे, श्रुति चौहान और प्रिया नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारा लेखन प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल की छात्रा अंचल पहले, आस्था शर्मा दूसरे, मानसी शगुन तीसरे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों और टीमों को जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर अजय बदरेल और कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य ललित जिस्टू ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को जिला रेेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से हाईजैनिक किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रवक्ता पीपी दुल्टा और एसएमसी अध्यक्ष देशदीप गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed