फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   education minister, leason, people, greveances,

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने मांदल और रोहटान गांव में सुनीं लोगों की समस्याएं

Sat, 11 Mar 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। जुब्बल-कोटखाई नावर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार का मुख्य मकसद है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शराचली क्षेत्र के मांदल देवता बनाड़ में लोगों की समस्याएं सुनते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य असहाय गरीब तथा निचली दीर्घा में रह रहे हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है। रोहित ठाकुर ने कहा शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों को निश्चित अवधि में भरा जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुख आश्रय सहायता कोष को शुरू किया है। इस योजना से प्रदेश के अनाथ बच्चों की देखभाल और उनकी उच्च शिक्षा तक पढ़ाई का खर्चा भी सरकार उठाएगी। इसके बाद उन्होंने शराचली क्षेत्र के मांदल पंचायत, थाना, झगट्टान, भोलार्ड और रानवी से आए पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांदल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने शिव अवतार क्यालूं महाराज रोहटान और देवता बनाड़ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस बाद मंडल अध्यक्ष जुब्बल-कोटखाई-नावर मोती लाल डेरटा और पंचायत प्रधान मांदल बलवीर शर्मा और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और कर्मचारी एवं विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed