{"_id":"67b48d388d102a214709bee6","slug":"economic-survey-economic-survey-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-130070-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिला किन्नौर में आर्थिक जनगणना का कार्य अप्रैल से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिला किन्नौर में आर्थिक जनगणना का कार्य अप्रैल से होगा शुरू
विज्ञापन
जनगणना का सारा डेटा मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा एकत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आर्थिक जनगणना 2025-26 के तहत जिला किन्नौर में भी अप्रैल से जनगणना कार्य शुरू किया जाएगा। यह कार्य जिला सांख्यिकी विभाग द्वारा किया जाएगा और यह आर्थिक जनगणना की 8वीं रिपोर्ट होगी।
उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय समिति की ओर से जारी आदेश के तहत यह कार्य अमल में लाया जा रहा है। जनगणना में घरेलू उद्यमों सहित सभी प्रतिष्ठानों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा डेटा कैप्चर, सत्यापन, रिपोर्ट निर्माण और प्रसार के लिए एक आईटी आधारित डिजिटल प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा। आर्थिक जनगणना 2025-26 के लिए एन्यूमेरेटर और सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर एन्यूमेरेटर के तौर पर कार्य करेंगे, जबकि पटवारी, पंचायत सचिव और पंचायत सहायक सुपरवाइजर के तौर पर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना का सारा डेटा मोबाइल एप के माध्यम से एकत्रित किया जाएगा।