फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   duttnagar sports hostal not innaugreted

दस करोड़ से निर्मित खेल छात्रावास बना नशेड़ियों का अड्डा

Thu, 05 May 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
duttnagar sports hostal not innaugreted
दत्तनगर स्थित स्पोटर्स हास्टल को खिलाडियों को समर्पित करने के लिए एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत् - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दत्तनगर में करीब दस करोड़ की लागत का स्पोर्ट्स हॉस्टल
विज्ञापन

का उद्घाटन नहीं होने से क्षेत्र के खिलाड़ी यहां मिलने वाली सुविधाओं से महरूम है तो वहीं बिना देखरेख के यह हॉस्टल परिसर अब नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। पूरे मामले को लेकर नव उत्थान संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस हॉस्टल को जलद खिलाड़ियों को समर्पित करने की मांग की है। संघ ने वीरवार को रामपुर के अध्यक्ष भूपेश धीमान की अगुवाई में एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन के माध्यम से ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि ऊपरी शिमला का यह एकमात्र ऐसा हॉस्टल है, जिसे इंडोर खेलों के लिए बनाया गया है।
यहां पर मुख्य रूप से वॉलीबाल के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाना था। इसके अलावा अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षित किया जाना है लेकिन प्रदेश सरकार और विभाग की लापरवाही के कारण करोड़ों की लागत से बना हॉस्टल बिना इस्तेमाल के जर्जर होता जा रहा है। हॉस्टल वर्ष 2020 में बनकर तैयार हो चुका है लेकिन आज तक इसका उद्घाटन नहीं किया गया है। वर्तमान में हॉस्टल का भवन लोक निर्माण विभाग के अधीन है, मगर विभाग इसकी देखरेख की जिम्मेवारी नहीं उठाना चाहता है।
विज्ञापन

ऐसे में रात ढलते ही परिसर में नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। हालत यह है कि हॉस्टल में लगा बिजली का सामान, पंखे और अन्य सामान भी चोरी हो चुका है। कई जगह से सीलिंग टूट चुकी है। इससे हॉस्टल इस्तेमाल होने से पहले ही जर्जर हो चुका है। उन्होंने एसडीएम से मांग की कि वह मौके का जायजा करें ताकि भवन की वास्तु स्थिति का पता चल सके। उन्होंने प्रशासन और सरकार से जल्द हॉस्टल का उद्घाटन करने की मांग उठाई है। इस मौके पर इशु ठाकुर, रेखा, पारुल और उपमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed