फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drinking water supply started from Guddapani and Khalatar water sources

Rampur Bushahar News: गुद्दापानी और खलातर जल स्रोत से पेयजल आपूर्ति शुरू

Mon, 09 Feb 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के कर्मी ने 9 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर आपूर्ति की बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। बागीपुल वृत्त केंद्र की चायल पंचायत के लिए आने वाली पेयजल आपूर्ति के स्रोत गुद्दापानी, खलातर से सुचारु रूप से सप्लाई शुरू हो गई है। भारी बर्फबारी के कारण पाइप लाइन में पानी कम आ रहा था। जल शक्ति विभाग के कर्मचारी जोग ठाकुर ने करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पेयजल स्रोत पर पहुंचकर पानी की सप्लाई को सुचारु रूप से बहाल किया। इस दौरान ठारला, दोगरी, जाओं और कलोटी, कलोंट, भगीर की पाइप लाइनों का निरीक्षण भी किया गया। जल स्रोत पर मलबा पड़ने के कारण पानी की मात्रा कम आ रही थी। जल रक्षक जोग ठाकुर ने सोर्स से मलबा हटाकर स्रोत को साफ किया और ब्लीचिंग पाउडर डालकर पानी की सप्लाई की सुचारु रूप से शुरू किया। सभी गांव के लिए पानी की सप्लाई सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed