{"_id":"69cfb20aa3d57ae312058ba0","slug":"drinking-water-supply-disrupted-due-to-breakage-of-drinking-water-line-on-samej-kushwa-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157371-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: समेज-कुशवा सड़क पर पेयजल लाइन टूटने से पेयजल आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: समेज-कुशवा सड़क पर पेयजल लाइन टूटने से पेयजल आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
रामपुर शहर के लिए आने वाली पेयजल लाइन को दुरूस्त करता विभाग का कर्मचारी। संवाद
. रामपुर टाउन फेज-2 योजना कुछ समय रही प्रभावित, विभाग ने की चालू
. वीरवार रात टूटी लाइन, सड़क पर कई घंटों तक बहता रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
क्षेत्र में बारिश अब भूस्खलन का कारण बनती जा रही है। वीरवार रात को समेज-कुश्वा सड़क पर भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की चपेट में जल शक्ति विभाग की पेयजल लाइन टूट गई। इससे रामपुर शहर के लिए बनी रामपुर टाउन फेज-2 पेयजल योजना प्रभावित हो गई। विभाग ने शुक्रवार दोपहर तक टूटी लाइन को दुरुस्त कर दिया। पेयजल लाइन टूटने से सड़क पर कई घंटों तक पानी बहता रहा। लाइन टूटने से समेज-कुशवा सड़क पर वीरवार रात से पानी के फव्वारे उठते रहे। शुक्रवार दोपहर तक पानी सड़क पर बहता रहा। ऐसे में कई वार्डों के लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। वहीं, सूचना मिलते ही जल शक्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेयजल आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। वेल्डिंग उपकरणों के साथ कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर तक टूटी लाइन को दुरुस्त किया। विभाग के कर्मियों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए लाइन बहाल की और अब शहर के लिए पेयजल की बराबर आपूर्ति हो रही है। वहीं, शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है।
जल शक्ति विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता आरएस नेगी ने बताया कि बरसात से हुए भूस्खलन के कारण शहर को आने वाली पेयजल लाइन टूट गई थी। विभाग के कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए लाइन बहाल कर दी है। अब शहर के बराबर पेयजल आपूर्ति हो रही है।