{"_id":"6a562501172ce4421f055e45","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-tharoch-villagers-distressed-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-164702-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: थरोच में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: थरोच में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के कार्यालय पहुंचा थरोच पंचायत के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल। संवाद
प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता से मिला, पेयजल व्यवस्था शीघ्र सुधारने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। ग्राम पंचायत थरोच में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से शीघ्र समाधान की मांग उठाई है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने नेरवा में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि थरोच क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। इससे उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र का जल भंडारण टैंक भी जर्जर हो चुका है। इसके कारण पानी के भंडारण और नियमित आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ी समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि विभाग की टीम शीघ्र ही थरोच का दौरा करेगी। निरीक्षण के दौरान पेयजल योजनाओं और जल भंडारण टैंक की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर समस्या के स्थायी समाधान को लेकर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में पंचायत प्रधान वर्षा पोटन, उपप्रधान सतीश सिसौदिया, वार्ड सदस्य ममता रमसान तथा महिला मंडल प्रधान रीना पोटन भी शामिल रहीं।