फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dofda won the cricket competition by defeating Gaanvi, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: गानवीं को हराकर दोफदा ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 25 Jun 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dofda won the cricket competition by defeating Gaanvi, Rampur Bushahr
क्याव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कृत करते भाजपा नेता सितेंद्र मिल्लर।
क्याव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में 60 टीमों ने लिया भाग, मुख्यातिथि सितेंद्र मिल्लर ने विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। उपमंडल के क्याव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दोफदा टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में गानवीं को हराकर दोफदा विजेता बनी। समापन अवसर पर भाजपा नेता सितेंद्र मिल्लर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कृत किया।


15/20 क्षेत्र की क्याव पंचायत में गोपाल थाडु की याद में आयोजित प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की 60 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दोफदा और गानवीं के बीच खेला गया। गानवीं ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दोफदा की टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। दोफदा की टीम ने 6 ओवर में ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। दोफदा की ओर से अंकित ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 55 रन बनाए। इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सिरीज का खिताब मोन बेश्टू को दिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब सुभाष, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आशीष को चुना गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर भाजपा नेता सितेंद्र मिल्लर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विजेता रही दोफदा की टीम को 50 हजार व ट्राॅफी और उपविजेता गानवीं की टीम को 25 हजार व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मिल्लर ने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जिस तरह से युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, वो चिंता का विषय है। उन्होंने प्रतियोगिता के बेहतर संचालन के लिए युवक मंडल क्याव की समस्त टीम को बधाई दी और अपनी ऐच्छिक निधि से युवक मंडल को 20 हजार रुपये की राशि भेंट स्वरूप दी। क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महिला मंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सात महिला मंडलों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में टिकरी और गानवीं महिला मंडल ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने महिला मंडल को ट्राॅफी और दो हजार रुपये के नकद ईनाम से सम्मानित किया। इस मौके पर युवक मंडल के अशोक मेहता, अजय ठाकुर, बलदेव ठाकुर, अविनाश जिष्टू, विशन देव, अजय ठाकुर, सुभाष, अजीत नेगी, डॉ. शमशेर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed