रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के नवयुवक मंडल नगेला कीम की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर दोफदा की टीम ने कब्जा जमाया है। खिताबी मुकाबले में दोफदा ने पशाड़ा को शिकस्त देकर प्रतियोगिता अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की 64 टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में देवठी पंचायत प्रधान संजीव कायथ बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
युवक मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का जोरदार स्वागत किया। मुख्यातिथि ने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इसके साथ ही क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन पर युवक मंडल की सराहना की। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर नवाजा।
इस मौके पर युवक मंडल अध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष नारायण सिंह, सचिव चंद्रशेखर, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, विकास मेहता, सुनील कायथ, अक्षय कायथ, विनोद मेहता, सनम कायथ, लखन चौहान, दीपक, सतीश, अनुज कायथ और रोकु कायथ सहित कई अन्य मौजूद रहे।