{"_id":"622e35388751f7489065cd74","slug":"dodra-kvar-road-will-open-for-small-vehicles-after-five-months-rampur-hp-news-sml402491422","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने के बाद छोटे वाहनों के लिए खुलेगी डोडरा क्वार सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने के बाद छोटे वाहनों के लिए खुलेगी डोडरा क्वार सड़क
विज्ञापन
हिमपात के बाद बंद डोडरा क्वार सड़क को चांशल घाटी पर खोलने में लगी लोनिवि की मशीनें।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू । नवंबर महीने से वाहनों के लिए पूरी तरह बंद डोडरा क्वार सड़क अब छोटे वाहनों के लिए बहाल होने वाली है। सड़क बहाल होने से पांच पंचायतों के लोगों को अब राहत मिलेगी। अभी तक डोडरा क्वार सड़क से पूरी तरह कटा हुआ था। लोनिवि ने 15 मार्च को छोटे वाहनों के लिए सड़क को बहाल करने का एलान किया है। बहाल होने के बाद 16 मार्च से इस सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
डोडरा क्वार सड़क को बहाल करने का काम बीते करीब एक महीने से चल रहा है। सड़क को खोलने के लिए दोनों ओर से मशीनें व बुलडोजर लगाए गए हैं। लोनिवि के कर्मचारी शून्य तापमान में सुबह से शाम तक सड़क को बहाल करने में जुटे हुए हैं। दोनों ओर से लोक निर्माण विभाग की मशीनें चांशल घाटी की चोटी पर करीब दस से पंद्रह फुट हिमपात के बीच पहुंच चुकी हैं।
लोनिवि के एसडीओ दूनी चंद चौहान ने बताया कि सड़क को खोलने का काम तेजी से चल रहा है। मौसम खुलने के बाद इस सड़क को बहाल करने का लक्ष्य 15 मार्च रखा गया था। लक्ष्य को पूरा करने के लिए सुबह से रात होने तक काम चल रहा है। उन्होंने कहाकि छोटे वाहनों के लिए सड़क तो निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सड़क को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा चांशल घाटी पर पंद्रह बीस फुट हिमपात के बीच सड़क को खोला जा रहा है।
विज्ञापन
गौर हो कि डोडरा क्वार सड़क पहले हिमपात के बाद पिछले साल नवंबर महीने से छोटे वाहनों के लिए बंद हो गई थी। इस महीने मौसम खुलने के बाद लोनिवि ने सड़क की बहाली का काम शुरू किया। अभी तक डोडरा क्वार उपमंडल की पांच पंचायतों के लोग एक दिन पैदल सफर के बाद वाया उत्तराखंड के धौला सड़क तक पहुंचते थे, वहां से जिला मुख्यालय शिमला तक पहुंचने के लिए करीब दौ सौ किलोमीटर का अतिरिक्त सफर बसों में करना पड़ता है। अब सड़क खुलने के बाद छह सात महीने लोगों को राहत मिलेगी।