फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   doctor joined in hospital

राहत : सीएचसी नित्थर में डॉक्टर की तैनाती

Thu, 12 Jun 2025 04:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
दो महीनों से डॉक्टर न होने के कारण हजारों ग्रामीण झेल रहे थे परेशानियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में आखिर डॉक्टर की नियुक्ति हो गई है, जिससे नित्थर उपतहसील की आठ पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को अब स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ग्रामीणों को अब स्वास्थ्य जांच के लिए 40 किलोमीटर दूर खनेरी रामपुर या सैकड़ों किमी दूर आईजीएमसी शिमला नहीं जाना पड़ेगा।


बताते चलें कि सीएसची नित्थर में डॉक्टर का पद रिक्त होने के कारण मरीज परेशान हो रहे थे। अभी भी फार्मासिस्ट, नर्स, लैब तकनीशियन के पद खाली चल रहे हैं। अस्पताल में डॉक्टर के आने से लोगों को काफी राहत मिली है, जिसके लिए हिमाचल मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय प्रतिनिधिमंडल कई बार इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने शिमला गया था, जिसमें कांग्रेस नेता परसराम, प्रधान ग्राम पंचायत नित्थर जगदीश ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर, जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य जितेंद्र पाल ठाकुर, चेतन चौहान, उपप्रधान यशपाल कटोच, लक्ष्मीकांत शर्मा शामिल थे। अब ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर आईजीएमसी शिमला की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अब ग्रामीणों को घरद्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed