फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   District level Nogli fair, Rampur Bushahr, religious events

Rampur Bushahar News: देवलुओं संग युवाओं और महिलाओं ने देव आस्था में लीन होकर डाली नाटी

Wed, 26 Jun 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
District level Nogli fair, Rampur Bushahr, religious events
जिलास्तरीय नोगली मेले के दूसरे दिन नाटी लगाते ग्रामीण। संवाद
नोगली मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे लोग, हजारों लोगों ने लिया देवी-देवताओं का आशीर्वाद, आज देव विदाई के साथ संपन्न होगा जिला स्तरीय ऐतिहासिक मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ऐतिहासिक एवं प्राचीन आषाढ़ मेला (शाड़ की जातर) के अवसर पर नोगली में ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग खूब झूमे। तीन दिवसीय जिला स्तरीय मेले के दूसरे दिन हजारों लोगों ने शिरकत की और मेले का आनंद लिया। मेले में वाद्ययंत्रों की धुनों पर दिनभर नाटियों का दौर चला। अधिष्ठाता आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू की अगुवाई में आयोजित मेले में देव आस्था में लीन होकर देवलू और अन्य लोग नाचते-गाते दिखे। मेला मैदान में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और पुरुषों ने देवलुओं संग नाटी डाली। देवता संग देवलु और अन्य श्रद्धालु नोगली में अपने ठहराव स्थल से नाचते गाते हुए मेला मैदान तक पहुंचे। देवताओं संग कार-करिंदों ने भी वाद्ययंत्रों की धुनों के साथ जमकर नृत्य किया। नोगली मेले में दूर-दूर से हजारों लोग पहुंचे और मेले का आनंद लिया। मेले के दौरान लोगों ने देवताओं के समक्ष शीश नवाया और सुख-शांति व समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा मेले में सजी दुकानों में भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिससे व्यापारियों में भी हर्ष का माहौल है। मेला मैदान में छोटे बच्चों ने झूला, चरखा और मिक्की माउस का खूब लुत्फ उठाया और दिनभर मनोरंजन किया। वीरवार को देव विदाई के साथ तीन दिवसीय जिला स्तरीय मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed