फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   District Kinnaur, Reckong Peo, Dev Culture, Religious Events

Rampur Bushahar News: 10 वर्ष बाद ख्वांगी कंडा पहुंचे देवता मरकारिंग

Thu, 11 Jul 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
District Kinnaur, Reckong Peo, Dev Culture, Religious Events
किन्नौर जिले के ख्वांगी गांव से कंडे को निकले देवता मरकारिंग। संवाद
दो दिन सजेगा मेला, नाच गाने का चलेगा दौर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर अपनी देव संस्कृति और पारंपरिक गतिविधियों के लिए देश भर में जाना जाता है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बसे देवी-देवताओं से संबंधित कई परंपराएं सदियों से कायम हैं। आज भी ग्रामीण इन देव परंपराओं का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हैं। इसी कड़ी में वीरवार को जिले की ख्वांगी पंचायत के देवता मरकारिंग अपने देवलुओं और ग्रामीणों के साथ करीब दस वर्ष बाद ख्वांगी कंडा पहुंचे। यहां अब अगले दो दिन तक देव परंपरा अनुसार मेला सजेगा और नाच गानों का खूब दौर चलेगा। गौर हो कि किन्नौर जिले की ख्वांगी पंचायत के देवता मरकारिंग अपने कार करिंदों और ग्रामीणों के साथ दस वर्ष बाद जापरोदेन कंडा पहुंचे। देवता संग सुबह ही ग्रामीण और देवताओं के कार करिंदे कंडे की ओर रवाना हुए। दोपहर से पूर्व देवता और कार करिंदे कंडे में पहुंचे। यहां सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए देवता और कार करिंदों ने कंडे पहुंचकर पूजा पाठ की और गांव की सुख-समृद्धि का आह्वान किया। यहां पहुंचकर सावनियों (परियां) की पूजा की। इसके बाद यहां नाच गाने का खूब दौर चला। दिन भर वाद्ययंत्रों की धुनों पर ग्रामीण नाचते गाते रहे। शुक्रवार को सभी देवता संग वापस ख्वांग गांव पहुंचेंगे। इस मौके पर पुजारी मुकेश नेगी, माथास अशोक नेगी, माली भगत राम नेगी, शांति स्वरूप पंचारस सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

लंबी अवधि के बाद देवता कंडे पहुंचे
देवता मरकारिंग के मोतमीन दीपक नेगी, पुजारी देवराज ने बताया कि इस वर्ष की लंबी अवधि के बाद देवता कंडे में पहुंचे हैं। यहां सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन किया गया। अब शुक्रवार को ग्रामीण सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लेकर वापस ख्वांगी गांव पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed