फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   dhanteras and dipawali

त्योहारों के लिए सजे बाजार, धनतेरस पर रामपुर में उमड़ी भीड़

Sat, 22 Oct 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। धनतेरस और दीपावली पर्व के लिए रामपुर बाजार पूरी तरह से सज गया है। शनिवार को बाजार में खूब भीड़ उमड़ी और लोगों ने जमकर खरीदारी की। इससे त्योहारी सीजन आने से कारोबार में बहार आई है। धनतेरस पर्व के उपलक्ष्य पर सुबह से ही रामपुर बाजार में दूर-दूर से लोग जुटना शुरू हो गए थे और देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा है। इससे कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शुभ मुहूर्त में लोगों ने जमकर सोने-चांदी और बर्तनों सहित अन्य सामान की खरीदारी की। खासकर ज्वेलरी शॉप और बर्तन बाजार में इस सीजन में रौनक लौट आई है। धनतेरस और दीपावली पर्व पर शुभ मुहूर्त पर लोग सोने और चांदी के आभूषणों सहित बर्तनों की खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने धनतेरस पर्व पर टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और मोबाइल सहित अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। इस दौरान व्यापारियों ने ग्राहकों को कई प्रकार की छूट प्रदान की थी। स्थानीय निवासी अनिल नेगी, सुभाष, अनु, यशवंत शर्मा, नरेंद्र, शेर सिंह, उत्तम और पार्वती नेगी ने कहा कि धनतेरस और दीपावली पर्व पर वह हर वर्ष खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवती ज्वेलर्स के संचालक राहुल सोनी, मनोज सोनी और विजय सोनी सहित अन्य कारोबारियों ने कहा कि धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों की अच्छी खरीदारी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपावली पर्व पर कारोबार में और उछाल आएगा। वहीं, कारोबारी सिद्धार्थ सूद ने कहा कि धनतेरस पर वाशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी और मोबाइल आदि सामानों की अच्छी खरीदारी हुई। कोरोनाकाल के बाद पहली बार लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed