फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dhadi Legends won village level volleyball competition

Rampur Bushahar News: ढाडी लेजेंड्स ने जीती ग्रामीण स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता

Mon, 29 Jul 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
फरोग में चल रही प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। नावर क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू युवा संगठन फरोग की ओर से आयोजित ग्रामीण स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कुठाड़ी पंचायत के प्रधान ललित संगरेल ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य मनोज सुंटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वरिष्ठ वर्ग में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ढाडी लेजेंड्स और कड़ीवन टीम के मध्य खेला गया। इसमें ढाडी लेजेंड्स ने कड़ीवन को 2-1 से पराजित कर विजेता ट्राॅफी पर अपना कब्जा किया। ढाडी के दिनेश भसानटा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। विजेता टीम ढाडी से धर्मेंद्र पनाटू, बंटी हंसरेटा, नरेंद्र पनाटू, वीरेंद्र भसानटा, राकेश पनाटू को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं जूनियर वर्ग में फाइनल मुकाबला मसली टीम और बटाड़ा टीम के मध्य खेला गया। इसमें बटाड़ा ने मसली को 2-0 से पराजित किया। स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हारमोनी पब्लिक स्कूल रोहड़ू और ग्रीनवुड हाई स्कूल रतनाड़ी के मध्य खेला गया। इसमें हारमोनी स्कूल ने 2-1 से विजय हासिल की।
विज्ञापन

नेहरू युवा संगठन फरोग के प्रधान सौरभ खिमटा, उपप्रधान बाबी खिमटा, सचिव अंकुश दलटा ने बताया कि सभी ग्रामवासियों के सहयोग से स्पर्धा सफलता पूर्वक संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed