{"_id":"65d745ecd6c5c17b6904990f","slug":"dhaba-operators-should-provide-good-food-and-facilities-to-the-customers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-112567-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ढाबा संचालक ग्राहकों को अच्छा खाना और सुविधाएं दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ढाबा संचालक ग्राहकों को अच्छा खाना और सुविधाएं दें
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग और हिमकॉन रामपुर में ढाबा संचालकों को प्रशिक्षण
रामपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में योजनाओं की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग और हिमकॉन ने रामपुर में ढाबा संचालकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एचपीटीडीसी होटल संगठन शिमला के एजीएम अशोक शर्मा ने पर्यटन विभाग की ओर ढाबा मालिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
शिविर में ढाबा संचालकों को खाना बनाने की आधुनिक तकनीक की भी जानकारी दी। उन्होंने ढाबा संचालकों को ढाबों में ग्राहकों को अच्छा खाना और सुविधाएं मुहैया करवाने की बारीकियां सिखाईं। हिमाचल पर्यटन में ढाबों की महत्ता और उनके रोल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बीडीओ रामपुर शीला ठाकुर ने ढाबा मालिकों को ब्लॉक स्तर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। वहीं डॉ. नेहा महाजन ने ढाबा संचालकों को फर्स्ट एड, हाईजीन और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा रामपुर थाना से गोपाल राम ने ढाबा संचालकों से पर्यटकों और ग्राहकों से अच्छे संबंध बनाने के साथ साथ कानून व्यवस्था बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर हिमकॉन शिमला से अनिल कुमार ने पर्यटन विभाग की योजनाओं के बारे जानकारी दी। वहीं कानून व्यवस्था के बारे जागरूक किया।