फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Development works discussed in the project advisory committee meeting in Kaza

Rampur Bushahar News: काजा में सीवरेज निर्माण का कार्य को जल्द किया जाए शुरू

Thu, 22 Aug 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Development works discussed in the project advisory committee meeting in Kaza
स्पीति के उपमंडल मुख्यालय काज़ा में परियोजना सलाहकार समिति की की अध्यक्षता करती​ विधायक लाहौल
काजा में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में विकास कार्यों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति के उपमंडल मुख्यालय काजा में वीरवार को परियोजना सलाहकार समिति की बैठक हुई। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्पीति उपमंडल में परियोजना सलाहकार समिति के तहत खर्च किए जा रहे 40.60 करोड़ रुपये के बजट का अवलोकन किया और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। विधायक ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पशुपालन, स्वास्थ्य, कृषि-बागवानी और ग्रामीण विकास विभाग सहित सभी विभागों को निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि स्पीति की अलग-अलग पंचायतों और गांवों में जाकर जागरुकता शिविर लगाए जाएं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनजातीय क्षेत्र में कार्य करने की कम समय अवधि को देखते हुए विकासात्मक कार्यों को तेज गति प्रदान करें और साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को काजा में सीवरेज निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने और क्षेत्र में चल रही जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं को जल्द निपटाने के निर्देश किए। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग को लंबित भवन निर्माण कार्य, नवीनीकरण कार्य और सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली बोर्ड को क्षेत्र में चल रहे विद्युत संबंधित कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमा सड़क संगठन को सड़क निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए । विधायक ने सभी विभागों के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर विकासात्मक कार्य करने को कहा, ताकि लोगों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े। बैठक का संचालन एसडीएम एवं परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस दौरान एडीसी राहुल जैन, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य और गैर सरकारी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed