{"_id":"61b3939142eedb203d5b3e7b","slug":"devata-sahib-visited-shlati-ghori-aani-rampur-hp-news-sml393022143","type":"story","status":"publish","title_hn":"शलाटी घोड़ी के भ्रमण पर निकले देवता साहिब लक्ष्मी नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शलाटी घोड़ी के भ्रमण पर निकले देवता साहिब लक्ष्मी नारायण
विज्ञापन
शलाटी घोड़ी के दौरे पर निकले देवता साहिब लक्ष्मीनारायण कुमसू।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। देवता साहिब लक्ष्मी नारायण कुमसू रामपुर उपमंडल की शलाटी घोड़ी के भ्रमण पर निकले हैं। इस दौरान गांव-गांव का दौरा कर देवता साहिब ग्रामीणों को अपना आशीर्वाद देंगे। देवता साहिब अपने कारकूनों के साथ कुमसू मंदिर से राजपुरा, गटोल, सेलरा, करेरी, रसेंदली, मसारना, कमलाऊ, छलावट और भड़ावली सहित अन्य गांव के दौरे पर निकले हैं।
देव परंपरा के अनुसार देवता साहिब वर्ष में दो बार शलाटी घोड़ी का दौरा करते हैं। गर्मियों के मौसम में देवता साहिब जून माह में घोड़ी के भ्रमण पर निकलते हैं। इस दौरान सभी गांवों में मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें ग्रामीण, देवलू और देवता साहिब संग ढोल-नगाढ़ों की थाप पर झूमते हैं। वाद्य यंत्रों की धुनों पर दिनभर नाटियों का दौर चलता है। वहीं सर्दियों के मौसम में देवता साहिब दिसंबर माह में गांव-गांव का दौरा कर ग्रामीणों को आशीर्वाद देते हैं।
ग्रामीणों को अपने ईष्ट देवता साहिब का घर आगमन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों गांव-गांव पहुंच रहे देवता साहिब लक्ष्मी नारायण का ग्रामीण गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। हर दिन देवता साहिब अलग-अलग गांव में रात्रि ठहराव कर रहे हैं। वह करीब एक सप्ताह के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर ग्रामीण काफी खुश हैं।
विज्ञापन
उत्तम, संजीव, बिहारी लाल, हिम्मत सिंह, हर्ष, राधा कृष्ण, संजीव नेगी, विपिन, मुकेश नेगी और टीटू चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि देवता साहिब लक्ष्मी नारायण वर्ष में दो बार शलाटी घोड़ी का दौरा करते हैं। आजकल देवता साहिब विभिन्न गांव का दौरा कर रहे हैं और ग्रामीण उनसे सुख, समृृद्धि और शांति का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। उनके भ्रमण को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है।