फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deputy Commissioner honored the disabled in Reckong Peo

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में उपायुक्त ने दिव्यांग किए सम्मानित

Wed, 03 Dec 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner honored the disabled in Reckong Peo
रिकांगपिओ में विश्व दिव्यांगता दिवस पर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन। स्रोत : डीपीआरओ
रिकांगपिओ (किन्नौर)। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर रिकांगपिओ में दिव्यांगों को उपायुक्त ने सम्मानित किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय किन्नौर ने समारोह का आयोजन किया। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। जिला कल्याण अधिकारी ने विभाग के माध्यम से दिव्यांगों के लिए चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सा विभाग एवं जिला आयुष विभाग किन्नौर ने विशेष निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिला किन्नौर दिव्यांग कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेंद्र नेगी ने मुख्य अतिथि को दिव्यांगों की समस्याओं से अवगत करवाया। उपायुक्त को मांग पत्र भी सौंपा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने योग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले दिव्यांगों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना अधिकारी घनश्याम दास शर्मा, जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पा सुभद्रा नेगी, जिला कार्यक्रम कार्यालय के अधीक्षक संजोक सिंह मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रिकांगपिओ में विश्व दिव्यांगता दिवस पर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन। स्रोत : डीपीआरओ

रिकांगपिओ में विश्व दिव्यांगता दिवस पर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन। स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article