{"_id":"6ad0d4f36ded9c5de00007aa","slug":"demand-to-make-rohru-a-district-intensifies-again-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-172537-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू को जिला बनाने की मांग फिर तेज, मुख्यमंत्री को भेजा अभ्यावेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू को जिला बनाने की मांग फिर तेज, मुख्यमंत्री को भेजा अभ्यावेदन
विज्ञापन
रोहड़ू।
रोहड़ू को अलग जिला बनाने की चार दशक पुरानी मांग एक बार फिर उठी है। सीमा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अजय धवन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अभ्यावेदन भेजकर रोहड़ू को हिमाचल प्रदेश का नया जिला घोषित करने की मांग की है। साथ ही छौहारा ब्लॉक और डोडरा-क्वार क्षेत्र को अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र घोषित करने का आग्रह किया है। अभ्यावेदन में कहा गया है कि शिमला से 120 किलोमीटर से अधिक दूरी, दुर्गम रास्तों और सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अजय धवन का कहना है कि रोहड़ू को जिला बनाने की मांग 1980 के दशक से उठती रही है। उन्होंने पुराने केंद्रीय अभिलेखों की जांच करवाने और मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव (राजस्व) से विस्तृत स्थिति व व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करवाने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र की सेब अर्थव्यवस्था, पर्यटन संभावनाओं और आपदा प्रबंधन के लिहाज से भी इस मांग को महत्वपूर्ण बताया। अभ्यावेदन में छौहारा ब्लॉक और डोडरा-क्वार को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की मांग का सांविधानिक मानदंडों व उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर परीक्षण करवाकर आवश्यक सिफारिश केंद्र सरकार को भेजने का आग्रह भी किया गया है। इसकी प्रति रोहड़ू के विधायक को भी भेजी गई है। अब निगाहें सरकार पर: अजय धवन ने मामले में समयबद्ध कार्रवाई कर जनता को सरकार के रुख से अवगत करवाने की मांग की है। फिलहाल अभ्यावेदन पर सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।