फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   demand of pensionors

बजट सत्र से पहले पेंशनरों की समस्याएं दूर करे सरकार : आत्मा राम

Thu, 20 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों का स्वास्थ्य भत्ता, 11 प्रतिशत डीए, एरियर की राशि शीघ्र की जाए जारी
विज्ञापन

रामपुर में पेंशनरों ने बैठक तैयार कर आगामी रणनीति की तैयार
15 मार्च से पहले रामपुर खंड की नई कार्यकारिणी का होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। वर्ष 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की छठे और सातवें पे कमीशन की लंबित राशि का अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। वहीं, ग्रेज्युटी, लीव इनकैशमेंट और पे कमीशन का एरियर भी अभी तक नहीं मिला है। उम्र के इस पड़ाव में पेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात रामपुर में हिमाचल प्रदेश पेंशनर संघ के प्रदेशाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने कही।

वीरवार को पेंशनर कल्याण संघ रामपुर खंड की त्रैमासिक बैठक हुई। रामपुर खंड के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा और सलाहकार जवाहर लाल विशेष रूप से मौजूद रहे। विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया, वहीं नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। विभिन्न खंडों के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि छठा पे कमीशन पंजाब और हिमाचल में सातवां पे कमीशन 2016 से लागू हुआ है और 2022 को नोटिफिकेशन हो चुकी है, लेकिन 2016 और 2022 के बीच के पेंशनरों को भुगतान नहीं हुआ है। 11 प्रतिशत डीए और पिछला डीए का एरियर, करोड़ों के मेडिकल भत्ते लंबित पड़े हुए हैं। कहा कि हाल ही में मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में निर्णय गया कि मार्च और अप्रैल में नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाए जाएंगे। 15 मार्च तक सभी ब्लॉकों और 31 मार्च तक जिलों के चुनाव करवाए जाएंगे। अप्रैल में बैठक होगी और राज्य कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू से मांग उठाई है कि बजट से पहले पेंशनर वेलफेयर की राज्य कार्यकारिणी को बातचीत के लिए बुलाया जाए, ताकि लंबित समस्याएं उनके समक्ष रखकर बजट में उनका समाधान हो सके। सरकार से मांग उठाई है कि आगामी बजट में कम से कम सभी पेंशनरों को वर्ष 2016 से 2022 तक 100 प्रतिशत न हो, कम से कम 50 फीसदी बकाया राशि का भुगतान किया जाए वरना शिमला में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed