फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Debris on National Highway-5

Rampur Bushahar News: नेशनल हाईवे-पांच पर मलबा, खतरे के साये में सफर

Tue, 21 Oct 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Debris on National Highway-5
एनएच पांच खनेरी में सडक़ पर रखा जा रहा रेत बजरी का ढेर। संवाद
रामपुर में एनएच पर वजीर बावड़ी से लेकर खनेरी तक लगे मलबे के ढेर
विज्ञापन

निकासी नालियां बंद, एनएच पर बह रहा गंदा पानी
एनएच पर रेत, बजरी के ढेर से भी बढ़ी समस्या
भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में एक तरफा हो रही वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर उपमंडल में इस साल बरसात से सड़कों को भारी नुकसान हुआ। भूस्खलन के कारण कई जगह सफर जोखिमभरा हो गया है। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-पांच पर कई जगह भूस्खलन हुआ, जिससे कई क्षेत्र ब्लैक स्पाट हो गए हैं। वहीं, एनएच पर कई जगह मलबे के ढेरों ने मुसीबत बढ़ा दी है। वजीर बावड़ी से लेकर खनेरी तक कई जगह नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ है। बरसात को डेढ़ महीने अधिक समय बीतने के बाद भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआई) वजीर बावड़ी से लेकर खनेरी तक एनएच किनारे से भूस्खलन का मलबा नहीं हटा पाया है। ऐसे में रोजाना हजारों वाहन चालक और राहगीर खतरे के साये में सफर कर रहे हैं।
इस साल जून से शुरू हुई बारिश का दौर सितंबर माह तक चला। एनएच पर भारी मलबे के कारण वाहनों की आवाजाही वनवे हो गई है। इस कारण आए दिन जाम लग रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी चूहाबाग से लेकर खनेरी तक आ रही है। यहां तीन जगह पहाड़ी का मलबा गिरा पड़ा है, जिसे हटाया नहीं गया। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों को रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, एनएच पर नियमों के विपरीत रेत, बजरी और ईंटों के ढेर लगे हुए हैं। लोडिंग और अनलोडिंग की सही व्यवस्था न होने के कारण एनएच पर ही भवन निर्माण की सामग्री उतारी जा रही है। कई स्थानों पर निकासी जल नालियां भी बंद पड़ी हैं। इस कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने जताया रोष
आपदा का मलबा न उठने से लोगों में भी भारी रोष है। एनएचएआई की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। क्षेत्र के राकेश कुमार, रोहित नेगी, अनिल कुमार, राजेश, रमेश कुमार, राहुल सहित अन्य लोगों ने कहा कि आपदा का दौर गुजरे लंबा समय बीत गया है, लेकिन एनएच में भूस्खलन से गिरा मलबा अब तक नहीं हट पाया है। एनएच से आवाजाही करने वाले लोग रोजाना परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच पर भूस्खलन से आए मलबे को हटाने के लिए टेंडर अवॉर्ड कर दिए हैं। जल्द ही मलबा हटाया जाएगा। जल निकासी नालियों को लवी मेले से पहले सुधार दिया जाएगा। एनएच पर रेत, बजरी हटाने को लेकर लोगों को नोटिस दिए गए हैं। --प्रदीप, सहायक अभियंता, एनएचएआई रामपुर

एनएच पांच खनेरी में सडक़ पर रखा जा रहा रेत बजरी का ढेर। संवाद

एनएच पांच खनेरी में सडक़ पर रखा जा रहा रेत बजरी का ढेर। संवाद

एनएच पांच खनेरी में सडक़ पर रखा जा रहा रेत बजरी का ढेर। संवाद

एनएच पांच खनेरी में सडक़ पर रखा जा रहा रेत बजरी का ढेर। संवाद

एनएच पांच खनेरी में सडक़ पर रखा जा रहा रेत बजरी का ढेर। संवाद

एनएच पांच खनेरी में सडक़ पर रखा जा रहा रेत बजरी का ढेर। संवाद

एनएच पांच खनेरी में सडक़ पर रखा जा रहा रेत बजरी का ढेर। संवाद

एनएच पांच खनेरी में सडक़ पर रखा जा रहा रेत बजरी का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article