{"_id":"5ee4f3cf8ebc3e433c612c07","slug":"death-rampur-hp-news-sml3355427179","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिब्बा कंडे में लकड़ी काटते गिरा व्यक्ति, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिब्बा कंडे में लकड़ी काटते गिरा व्यक्ति, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला(किन्नौर)। मूरंग तहसील के अंतर्गत रिब्बा कंडे में लकड़ी काटने गए एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई है। रिब्बा पंचायत प्रधान प्रेम प्रकाश ने पुलिस थाना मूरंग को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमान सिंह (55) पुत्र रतन लाल अपने गांव से लगभग 7 किलोमीटर दूर कंडे में अपने चचेरे भाई के साथ लकड़ी लाने गया था। वहां देवदार के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटने लगा, लेकिन लकड़ी काटते समय उसका पैर फिसल गया और 40 फीट नीचे गिर गया जिससे उसके सिर और टांग में गंभीर चोटें आ गई। कमान सिंह के चचेरे भाई ने गांव वालों से किसी तरह संपर्क कर घायल अवस्था में उसे उपचार के लाने लगा। सिर में गहरी चोट आने के कारण कमान सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी मूरंग दिलीप चंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का सीएचसी पूह में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, किन्नौर के एसपी एसआर राणा ने बताया कि पेड़ से नीचे गिरने से रिब्बा निवासी कमान सिंह ही मौत हो गई ह।ै पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।