फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   deadbody found in rohro hanging with tree

रोहड़ू में पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 21 Jun 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव समाला में खेल स्टेडियम के समीप शिकड़ी नदी के किनारे पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार के पिता की रोहडू में चिकन की दुकान है। वह भी दुकान पर पिता की मदद करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम से मनोज लापता था। परिजनों ने उसे हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं चला। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने मनोज के शव को पेड़ से लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत की जांच के लिए जुन्गा से फोरेंसिकटीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed