{"_id":"5d87a6768ebc3e93d10093aa","slug":"dead-body-rampur-hp-news-sml3084222145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड लाइनमैन की गिर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड लाइनमैन की गिर से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार खंड के तहत चगांव पंचायत के रिशाल में बिजली कनेक्शन देने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन की उतरते समय पत्थरों पर गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही चगांव के स्थानीय लोग और पुलिस थाना टापरी की टीम ने बिजली कर्मचारी को पीएचसी टापरी पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को चगांव के रिशाल के पास लाइनमैन हरीश चंद्र नेगी (52) याशंग निवासी बिजली कनेक्शन देने के लिए खंभे पर चढ़ा था। जब वह खंभे से उतर रहा था तो पानी की टंकियों के लिए बनाए गए एगंलों पर पैर रखने से एंगल टूट गए और वह नीचे सीधे पत्थरों पर जा गिरा और चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही चगांव के स्थानीय लोगों और टापरी पुलिस ने शनिवार देर शाम को पीएचसी टापरी में पोस्टमार्टम के बाद के शव को मृतक के बेटे हितेश कुमार नेगी को सौंप दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ भावानगर अमर सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड कर्मचारी की अचानक गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने बताया कि बिजली बोर्ड के लाइनमैन के परिजनों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर दस हजार की राशि दे दी गई है।