फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dead body found in under construction building

Rampur Bushahar News: निर्माणाधीन भवन में मिला शव

Tue, 23 Sep 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। डूंडी माता मंदिर के पास निर्माणाधीन भवन से नेपाल मूल के एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव के पास शराब की खाली बोतलें मिली हैं। मौत का कारण अत्याधिक शराब का सेवन माना जा रहा है। हालांकि, असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राम बहादुर पुत्र खड़क बहादुर निवासी जिला सुरकेत, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक नेरवा और आसपास के क्षेत्रों में मजदूरी करता था। बताया जा रहा कि वह शराब का अधिक सेवन करता था। कई दिन से रात को इसी भवन में सो रहा था। शव के आसपास कुछ शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया है। डीएसपी सुशांत शर्मा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article