फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   dcc jani win crocket turament

डीसीसी जानी ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Tue, 17 May 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
dcc jani win crocket turament
सुंगरा में क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी सहित सम्मानित करते प्रदेश वन निगम उपाध् - फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। स्पोर्ट्स कल्ब सुंगरा की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब डीसीसी जानी ने जीता है। टीम फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम महेश्वर स्पोर्ट्स क्लब को हराकर विजेता बनीं। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 64 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्थानीय महिला मंडलों की लोकनृत्य की प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता टीमों को नवाजा। किन्नौर जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस क्लब को विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक लाख रुपए की राशि प्रदान की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सुंगरा के अंतर्गत आने वाले महिला मंडल सुंगरा, महिला मंडल बयूदा, महिला मंडल थानंग और महिला मंडल गवा को 10-10 हजार रुपए की राशि भेंट की।
विज्ञापन

क्लब के प्रधान आशीष ने बताया कि फाइनल मुकाबले में डीसीसी जानी ने 10 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम के समक्ष 107 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम 90 रनों पर ही सिमट गई। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जानी टीम के वीरेश, मैन ऑफ द मैच अमित नेगी, बेस्ट क्षेत्र रक्षक का खिताब सुंगरा के विनीत और सुपर स्ट्राइकर का खिताब थानंग के अरुण ने हासिल किया। इसके मौके पर निचार भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय नेगी, आनंद नेगी जिला सचिव भाजपा, हरबंस नेगी टीएसी मेंबर और जिला भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण मौयान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed