फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   dc shimla reached nanti village after one and half hour by foot

डेढ़ घंटे का पैदल रास्ता तय कर नंती गांव पहुंचे डीसी शिमला

Sun, 12 Jun 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
dc shimla reached nanti village after one and half hour by foot
रामपुर उपमंडल के दुर्गम गांव नंती में पैदल पहुंच कर डीसी शिमला आदित्य नेगी ग्रामीणों की समस्याए - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर ब्लॉक के 15/20 के अति दुर्गम क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के लिए डीसी शिमला आदित्य नेगी डेढ़ घंटे पैदल चलकर नंती गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिए बनने वाली सड़क में आने वाली बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। उनके साथहिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी और एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार दोपहर नंती गांव में पहली बार किसी उपायुक्त के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि फांचा से बाह पुल तक निजी बिजली परियोजना द्वारा बनाई गई ढाई किलोमीटर सड़क लोक निर्माण के अधीन लाई जाएगी। इसके साथ ही सड़क की मरम्मत करने के भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस सड़क से नंती गांव के लोगों को बस तक के लिए ढाई किलोमीटर कम पैदल चलना होगा। उन्होंने सड़क निर्माण में आ रही अड़चनों को हल करने के लिए भी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अति दुर्गम क्षेत्र के बाशिंदे आजादी के 75 साल बाद भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। फांचा-नंती-टिक्कर सड़क निर्माण में लग रही आपत्तियों के कारण क्षेत्र के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम है। नंती, निनवी और पशगांव में अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो मरीज को पीठ पर उठाकर कई किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने नंती से बाह पुल और टिक्कर से फांचा तक स्वीकृत दोनों स्पैन के जल्द निर्माण के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नंती खेल मैदान को पांच लाख रुपए और महिला मंडल को भी धनराशि स्वीकृत की। इस मौके पर पंचायत प्रधान सुशीला, उपप्रधान जगदीश, सदस्य ममता जेवटू, सुरेंद्र, अरविंद, रामपाल खौश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed