{"_id":"62bca408d46fe25e167855d8","slug":"dav-school-theog-student-toper-in-10th-class-rampur-hp-news-sml413690013","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस और डॉक्टर बनना चाहती हैं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस और डॉक्टर बनना चाहती हैं बेटियां
विज्ञापन
यिग की स्नेहा वर्मा ने दसवीं की परीक्षा में प्राप्त किए 684 अंक, पाया दसवां स्थान।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के गजेडी डीएवी स्कूल की दो छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के घोषित परीक्षा में प्रदेश भर में आठवां और दसवां स्थान हासिल किया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद दोनों बेटियों ने बताया कि वह डॉक्टर और आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं।
स्नेहा रेक्टा ने 700 में से 686 अंक लेकर आठवां और स्नेहा वर्मा ने 684 अंक हासिल कर दसवां स्थान हासिल किया है। स्नेहा रेक्टा के पिता उधम सिंह भारतीय सेना में सूबेदार पर तैनात होकर देश की सेवा कर रहे हैं। जबकि माता आशा रेक्टा गृहिणी हैं। स्नेहा नीट की तैयारी कर रही हैं और डॉक्टर बनकर देश सेवा करना चाहती है। वह घूंड क्षेत्र के टिक्कर की रहने वाले हैं।
डॉक्टर बनना चाहती है स्नेहा
स्नेहा वर्मा आईएएस बनना चाहती हैं। उनके पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। जबकि माता गृहिणी हैं। दोनों बेटियों ने सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। स्कूल के प्रधानाचार्य आरएल पाठक ने बेटियों की इस उपलब्धि को गौरवान्वित करने वाला बताया है। उन्होंने दोनों बेटियों के लिए स्कूल की तरफ से उनके लक्ष्य के लिए उचित साधन उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी अध्यापकों और अध्यापिकाओं को बधाई दी है।

स्नेहा रेक्टा ने दसवीं की परीक्षा में 686 अंक हासिल कर प्रदेश भर में पाया आठवां स्थान।- फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन