फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Danced by singing Dashu song in Thirshu fair

Rampur Bushahar News: ठिरशू मेले में दशू गीत गाकर डाली नाटी

Tue, 18 Apr 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Tue, 18 Apr 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Danced by singing Dashu song in Thirshu fair
रिवाड़ी गांव के खौधार ठिरशू में प्रस्तुति देतीं महिलाएं।
दलाश (कुल्लू)। दलाश पंचायत के रिवाड़ी गांव में ऐतिहासिक खौधार ठिरशू मेला मंगलवार को संपन्न हो गया। देव विदाई के साथ दो दिवसीय मेला समाप्त हुआ। ठिरशू मेला बैसाख मास की 4 और 5 प्रविष्टे को मनाया जाता है। इस वर्ष ठिरशू मेला नए स्वरूप के साथ मनाया गया। मेले में क्षेत्र के आराध्य देवता जोगेश्वर महादेव दलाश शिरकत करते हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष शाणी दुर्गा माता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैसाख मास के 4 प्रविष्टे को आराध्य देवता जोगेश्वर महादेव राम मंदिर रिवाड़ी पहुंचते हैं और यहां रिवाड़ी गांव के ग्रामीण उनका पारंपरिक रीति रिवाज से भव्य स्वागत करते हैं। क्षेत्र की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और स्थानीय लोकगीतों से देवता का गांव में पहुंचने पर स्वागत करती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जब दोनों देवी-देवता राम मंदिर रिवाड़ी पहुंचे, तो ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। रातभर राम मंदिर में ग्रामीणों ने भजन-कीर्तन किया। बुजुर्ग और युवाओं ने दशू गीत गाकर नाटी डाली। मंगलवार को राम मंदिर रिवाड़ी से ठिरशू स्थल खौधार तक दोनों देवी-देवताओं के रथ को लोगों ने नाच गाकर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने दोनों देवी-देवताओं का भव्य स्वागत किया। इस दौरान रस्साकशी और लोकनृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मेले में समाजसेवी घनश्याम शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। हिमादित्य पंचांग के रययिता पंडित उमाशंकर दीक्षित ने बताया कि ठिरशू मेला नए संवत के शुभारंभ और नव ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है। इसके बाद ही क्षेत्र में बाकी मेले आयोजित किए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed