फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cyber awarness camp in khang school

मोबाइल गेम्स से साइबर अपराध का खतरा

Thu, 09 Dec 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
cyber awarness camp in khang school
खनाग स्कूल के विद्यार्थियों को साईबर अपराध के बारे में किया जागरूक। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनाग में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार ने बच्चों और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरनेट का प्रयोग आज हर घर में हो रहा है। ऐसे में अधिकांश लोग इंटरनेट पर फैले अपराध के मकड़जाल का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

खासकर सोशल मीडिया के जरिये वायरस या ठगी अन्य तरह से अपराध ज्यादा बढ़ रहे हैं। इंटरनेट के अपराधों को साइबर अपराध कहा जाता है। उन्होंने स्कूली बच्चों से आह्वान किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को मोबाइल फोन पर आधार नंबर, बैंक के खाते और एटीएम के नंबर की जानकारी न दें। अकसर देखने में मिल रहा है कि फर्जी कॉल के माध्यम से शातिर अपराध को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों से कहा कि मोबाइल पर खेली जाने वाली गेम ठगी का एक हिस्सा बन रही है। इस दौरान अर्थशास्त्र के प्रवक्ता पवन, कंप्यूटर शिक्षक राजेश ठाकुर और सूरज प्रकाश ने भी बच्चों को अनेकों उदाहरण देकर साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर प्रवक्ता तिलक राज, सौरभ कुमार, रणजीत सिंह, गोबिंद, गुप्त राम, देवेंद्र सिंह, सोमराज, दिनेश शर्मा, सीता देवी और उगम राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed