फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cultural programme in institute

Rampur Bushahar News: रंगोली में श्वेता और समूह ने मारी बाजी

Fri, 10 Nov 2023 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
दीपावली और धनतेरस पर बुशहर बीएड कॉलेज में लगाई कला प्रदर्शनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में शुक्रवार को रंगोली और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दीपावली और धनतेरस के शुभ अवसर पर बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने रंगोली प्रतियोगिता और कला प्रदर्शनी में भाग लिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने की। प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को छह समूहों में विभाजित किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज, सहायक आचार्य कुमारी ममता और पुस्तकालय अध्यक्षा हेमलता बिष्ट ने निभाई।


श्वेता और समूह ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मटका और दीया कला प्रदर्शनी में अंजलि, मोनिका, अनिता, श्रेया का समूह प्रथम रहा। प्रतियोगिता का संचालन सहायक आचार्य तपस्या शर्मा, सपना दीपक और किरण बाला की देखरेख में हुआ। संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता और सचिव ई राजीव शर्मा ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संस्थान के शिक्षक, कार्यालय अधीक्षक जेपी मेहता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed