फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Crowds gathered for cylinders in Kotkhai, causing road blockage.

Rampur Bushahar News: प्रशिक्षुओं को पृथ्वी संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण का पढ़ाया पाठ

Wed, 22 Apr 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered for cylinders in Kotkhai, causing road blockage.
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड कॉलेज में प्रशिक्षुओं ने पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभि
सर्वपल्ली बीएड कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड-एमएड एवं डिग्री कॉलेज बालना (नोगली) में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने कार्यक्रमों में भाग लिया।
प्रातःकालीन सभा में पृथ्वी संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद अपशिष्ट सामग्री के उपयोग विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक बोतलें, पुराने डिब्बे, कागज और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं का पुनः उपयोग कर आकर्षक एवं उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं।
विज्ञापन

इसके उपरांत संस्थान परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक्रिको पाम, जट्रोफा, नीलिथुम, साई पाम, डारोटन, बगुनिया, जिनिया, पावन सितिया और मनी प्लांट सहित विभिन्न पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं और हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज ने प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed