फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शातिर ने किसान के खाते से उड़ाए 92 हजार

शातिर ने किसान के खाते से उड़ाए 92 हजार

Sun, 06 May 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
शातिर ने किसान के खाते से उड़ाए 92 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जगातखाना (रामपुर बुशहर)।
निरमंड खंड की तुनन पंचायत के चाटी में एक शातिर ने बैंक कर्मचारी बनकर किसान के खाते से 92 हजार रुपये उड़ा लिए। हालांकि किसान के भाई, पुलिस विभाग के साइबर सैल की कड़ी मशक्कत के बाद यह राशि बाद में वापस मिल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन अप्रैल को तुनन पंचायत के चाटी निवासी चुन्नी लाल को एक शातिर ने बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया और उससे केवाईसी से जुड़ी जानकारी मांगी। इसके बाद चुन्नी लाल ने अपना आधार कार्ड नंबर, एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी की जानकारी उसे दे दी।

शातिर ने तीन अप्रैल को 5.03 बजे चुन्नी लाल के खाते से 49,990 की राशि उड़ा दी। अगले दिन फिर शातिर का फोन आया और उसने खाते से फिर 39,990 और 1999 की राशि निकाल ली। इस शातिर ने ऑनलाइन खरीदारी के लिए इस राशि का इस्तेमाल किया। इसके बाद जब चुन्नी लाल पांच अप्रैल को बैंक पहुंचा तो यहां तैनात एक कर्मचारी ने उससे कहा कि खाते से निकाली गई राशि वापस नहीं आती। चुन्नी लाल ने यह बात अपने बड़े भाई महेंद्र सिंह को बताई। इसके बाद महेंद्र सिंह, पीयूष और चुन्नी लाल बैंक मैनेजर के पास पहुंचे और बैंक संबंधी जानकारी मांगी। इसके बाद वे पुलिस थाना रामपुर पहुंचे। एसएचओ रामपुर रविंद्र नेगी से मिले और उन्होंने प्रभावित को पैसे वापस दिलाने की बात कह कर यह मामला पुलिस विभाग के साइबर सैल को भेज दिया। महेंद्र सिंह, पीयूष, अर्चना ठाकुर, हरीश और कांता ने बैंक से उड़ी राशि का ऑनलाइन ब्यौरा लिया और किस-किस जगह यह राशि ट्रांसफर हुई थी की जानकारी ली। साइबर सैल ने कड़ी मशक्कत के बाद राशि लौटाई। थाना प्रभारी रविंद्र नेगी और साइबर सैल की मदद से इस राशि को डूबने से बचाया गया। बीते शनिवार को यह राशि चुन्नी लाल के खाते में पहुंची। थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र नेगी ने बताया कि यदि किसी के खाते से पैसे ट्रांसफर होने का मामला होता है तो वह पुलिस और साइबर सैल की मदद ले सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे फोन पर बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी न दें। यदि ऐसा मामला किसी के साथ पेश आता है तो पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed