{"_id":"5a9add8b4f1c1bf07b8ba3f0","slug":"81520098699-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत पुलिस हैड कंस्टेबल ने एक व्यक्ति पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत पुलिस हैड कंस्टेबल ने एक व्यक्ति पर किया हमला
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल। ड्यूटी के दौरान नशे में धुत एक पुलिस कांस्टेबल ने बाजार में वाहन खड़ा करने वाले व्यक्ति को डंडे से पीट दिया। इस हमले से घायल पीड़ित की शिकायत पर चौपाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। उसका मेडिकल भी करवाया गया है।
जानकारी की अनुसार नरेंद्र पुत्र अनंत राम निवासी नगर पंचायत चौपाल वार्ड नंबर सात ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार शुक्रवार को जब वह अपने भाई के साथ सड़क किनारे गाड़ी करने लगा तो पुलिस हैड कांस्टेबल रोहित कुमार डंडे के साथ उस पर टूट पड़ा। कांस्टेबल नशे में धुत था। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हैड कांस्टेबल के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 427 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। स्थानीय लोगों ने भी आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की है।
डीएसपी चौपाल संतोश शर्मा ने कहा कि आरोपी हैंड कांस्टेबल के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसका मेडिकल करवाया गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है।