फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सैंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

सैंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Fri, 03 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कुमारसैन पुलिस थाना के तहत सैंज-लूहरी सड़क पर वीरवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लोनिवि के कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब पौने सात बजे सैंज के पास नाले में एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रामपुर अस्पताल लाया जाया गया। यहां से उसे शिमला रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान परसराम (45) पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव सैंज तहसील कुमारसैन के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि परसराम लोक निर्माण विभाग में कार्यरत था। थाना प्रभारी कुमारसैन सन्नी गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed