{"_id":"5a63475a4f1c1ba3268b55cc","slug":"51516455770-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदयगति रुकने से बिजली बोर्ड कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हृदयगति रुकने से बिजली बोर्ड कर्मचारी की मौत
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। विद्युत बोर्ड भावानगर के नाथपा सब स्टेशन में तैनात सब स्टेशन सहायक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम कर्मचारी जगदीश चंद (48) निवासी गांव और डाकघर थेड़ा, तहसील रामपुर, जिला शिमला नाथपा सब स्टेशन से छुट्टी होने के बाद भावानगर आवासीय कॉलोनी में अपने कमरे में लौटा। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मौत का कारण हृदयगति रुकना माना जा रहा है।
कमरे में लौटने पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता विरेंद्र नेगी को मिली। विरेंद्र अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जगदीश की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर पहुंचाया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया। खनेरी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जगदीश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार को चौकी प्रभारी निचार सोमदत्त शर्मा, मुख्य आरक्षी रोहित, प्रेम कुमार की टीम ने खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि हृदयगति रुकने से जगदीश चंद की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।