{"_id":"5b3f918c4f1c1b93288b4d84","slug":"41530892684-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ में 65 ग्राम चरस के साथ दबोचा नेपाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिकांगपिओ में 65 ग्राम चरस के साथ दबोचा नेपाली
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। जिला मुख्यालय में रिकांगपिओ अस्पताल के समीप पुलिस ने वीरवार देर शाम को एक नेपाली मूल के व्यक्ति को 65 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यक्ति को एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस देकर छोड़ दिया है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार देर शाम को रिकांगपिओ पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान रिकांगपिओ की तरफ से कल्पा जा रहा नेपाली मूल का दीपक रावल, गांव लिप्पा पोल, डाकघर तातोपानी, करनाली आंचल नेपाल को 65 ग्राम चरस के साथ धरा। पुलिस को देखकर यह व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए धर दबोचा। दीपक बीते बीस वर्ष से रिकांगपिओ में बतौर पलंबर कार्य कर रहा था। रिकांगपिओ पुलिस के मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी विक्रम सिंह, आरक्षी रोहित कुमार की टीम ने उक्त व्यक्ति से थैले में 65 ग्राम चरस बरामद की।
एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि नशीले पदार्थ रखने के आरोप में नेपाली को पकड़ा है। इसे नोटिस देकर पुलिस ने छोड़ दिया है। अवैध रूप से कार्य करने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है। अवैध धंधों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।