फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बाई में झाड़ियों में मिला युवक का शव

बाई में झाड़ियों में मिला युवक का शव

Mon, 19 Feb 2018 10:19 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
बाई में झाड़ियों में मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
आनी खंड की कराणा पंचायत के बाई में एक युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव बाई गांव के साथ नाले की झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। जानकारी के अनुसार युवक का शव पिछले कई दिनों से वहां पड़ा था। उसे जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोचा डाला है। ग्रामीणों की सोमवार सुबह शव पर नजर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पुुलिस को दी।

थाना प्रभारी आनी भाग चंद की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई। पता चलता कि बाई निवासी 24 वर्षीय युवक प्रकाश सात फरवरी से लापता था। युवक का मोबाइल बंद आ रहा था। सभी जगह युवक को ढूंढा गया। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों के अनुसार उनकी किसी के साथ कोई लड़ाई झगड़ा भी नही है। उन्हें किसी पर शक भी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद पाया गया कि युवक गिर कर झाड़ियों में पहुंच गया। इसके बाद युवक को चोट लगने से मौत हुई। उन्होंने कहा कि शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोचा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आनी लाया गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उधर, तहसीलदार देवेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को फौरी राहत दी जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed