फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शादी की दावत देने वाला था परिवार

शादी की दावत देने वाला था परिवार

Thu, 19 Apr 2018 06:56 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
शादी की दावत देने वाला था परिवार
विज्ञापन

अब दो वक्त की रोटी पर भी संकट
- गहनों समेत बेटी के ब्याह की तैयारियों का सारा सामान राख
- ग्रामीणों ने लगाई सरकारी मदद की गुहार, सीएम ने दिया आश्वासन
रोहड़ू।
कशैणी अग्निकांड पीड़ितों में शामिल एक परिवार बेटी की शादी की तैयारियाें में जुटा हुआ था। लेकिन एक ही झटके में घर और शादी का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस परिवार को आर्थिक सहायता की मांग पर मुख्यमंत्री ने हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

गांव के राजिंद्र और नैना जनारथा अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे। घर में बेटी की शादी के लिए जेवर, कपड़े सहित लाखों का सामान घर में जमा किया हुआ था। लड़के वालों के साथ शादी की तारीख तय करने पर विचार हो रहा था। रोजाना शादी की तैयारियों पर चर्चा के दौरान खुशी का माहौल बन गया था। लेकिन बुधवार को आग लगने से सारी खुशियां राख का ढेर बनकर दफन हो गईं। परिवार के पास तो अब पांव में जूते तक नहीं बचे हैं। परिवार का पुश्तैनी मकान और सारी संपत्ति राख हो गई है। शादी की दावत की तैयारियाें में जुटे इस परिवार के सामने अब दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बेटी की विदाई के लिए पिता को अब दूसरों से मदद की गुहार लगानी पड़ रही है। इसी हालात के बीच गांव के लोगों ने सीएम से भी बेटी की शादी के लिए सहयोग की अपील की है, जहां से मदद का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed