फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   छात्र स्कूल सभागार में हुई चोरी का मामला दर्ज

छात्र स्कूल सभागार में हुई चोरी का मामला दर्ज

Sat, 01 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
तीन लाख की चोरी, 40 हजार का मामला दर्ज
विज्ञापन

छात्र स्कूल के सभागार में साउंड सिस्टम चुराने का मामला
चोरी के दो दिन बाद स्कूल प्रबंधन ने दर्ज करवाया केस
पुलिस में चोरी साउंड सिस्टम की कीमत 40 हजार दर्ज
स्कूल प्रबंधन कर रहा था तीन लाख की चोरी की बात
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के साथ लगते पद्म छात्र स्कूल के सभागार में हुई चोरी का मामले मेें आखिरकार स्कूल प्रशासन ने मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार यह चोरी करीब 40 हजार रुपये की बताई जा रही है, वहीं पहले स्कूल प्रशासन करीब 3 लाख रुपये के साउंड सिस्टम चोरी होने की बात कह रहा था। वहीं रामपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने जल्द ही चोरों को पुलिस की गिरफ्त में होने का दावा किया है।
पुलिस थाना रामपुर से सौ मीटर की दूरी पर पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सभागार से चोरों ने साउंड सिस्टम चोरी किया था। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। स्कूल प्रशासन ने चोरी हुए सामान की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई थी। इसके दो दिन बाद स्कूल प्रशासन ने रामपुर पुलिस में चोरी का मामला दर्ज करवाया, लेकिन अब यह चोरी करीब 40 हजार रुपये की बताई जा रही है। सभागार से स्पीकर, साउंड मिक्सर, एंप्लीफायर और अन्य उपकरण चोरी किए थे। हालांकि चोरी का खुलासा भी काफी समय के बाद हुआ है। आखिरी बार सभागार में 30 अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके बाद सभागार को बंद कर दिया गया था। सभागार में हुई चोरी के लिए स्कूल प्रशासन और चौकीदार की नाकामी को साफ बयां कर रही है। जिस रास्ते से चोर ऑडिटोरियम में दाखिल हुए थे, उस रास्ते से सभागार के लिए बने दरवाजे पर ताला नहीं लगा था, जिस कारण चोरी को अंजाम देने में चोर सफल हुए थे। वहीं सभागार में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था न होने के कारण भी चोरी करने वालों का कोई सुराग नहीं लग पाया। स्कूल प्रशासन की अनदेखी भी इस चोरी के लिए कहीं न कहीं जिम्मेवार है। इस संबंध में पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य और चौकीदार से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना में स्कूल सभागार से साउंड सिस्टम चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की अपने स्तर पर छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed