{"_id":"5b0d69874f1c1ba66e8b51f3","slug":"21527605639-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट पर क्रॉस एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट पर क्रॉस एफआईआर दर्ज
Updated Tue, 29 May 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)
किन्नौर जिले के निचार में दो गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार पुत्र तानजिन पुर निवासी लिप्पा ने पुलिस चौकी निचार में दो स्थानीय युवकों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई। अजय भाजपा एसटी मोर्चा पूह मंडल कमेटी का सदस्य है और सोमवार को एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के साथ निचार में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आया था। कार्यक्रम के समापन के बाद रात करीब 11 बजे जीत राम नेगी पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव रिस्पा के साथ गाड़ी में भावानगर की ओर आ रहे थे। इस दौरान निचार के अर्जुन और रविकांत ने उनकी गाड़ी रोककर उनसे मारपीट शुरू कर दी। उधर, अर्जुन और रविकांत ने भी जीत राम, अजय कुमार के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत पुलिस चौकी निचार में दर्ज करवाई गई है। एसडीपीओ भावानगर मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की है।