फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कहासुनी के बाद जंगल में ही हथियार से मार डाला था पत्नी को

कहासुनी के बाद जंगल में ही हथियार से मार डाला था पत्नी को

Sun, 06 May 2018 10:02 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
पुलिस थाना झाकड़ी के तहत शाहधार पंचायत के बठारा गांव में बीते वीरवार देर रात को मादा भालू के हमले से महिला की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया मोड़ आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण उस पर तेजधार हथियार से हमला बताया जा रहा है। पुलिस ने रविवार को हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेपाली मूल का हरका और उसकी पत्नी जय कुमारी वीरवार को लकड़ी एकत्रित करने जंगल में गए थे। इस दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और इस दौरान हरका ने अपनी पत्नी पर तेजधार हथियार से कई हमले कर दिए। इतना ही नहीं उसने अपने शरीर पर भी तेजधार हथियार से कुछ निशान डाल दिए, ताकि लोगों को लगे कि भालू ने दोनों पर हमला किया है। उसने लोगों को भी इसका कारण भालू का हमला बताया। ग्रामीणों ने जब महिला को खनेरी अस्पताल पहुंचाया तो उसे वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद महिला का शव आईजीएमसी शिमला भेजा गया। जांच के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिला की मौत का कारण भालू का हमला न होकर तेजधार हथियार से होना बताया। रिपोर्ट आने के बाद झाकड़ी पुलिस का दल थाना प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बठारा गांव गया और आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी हरका राम नेपाल निवासी गांव आठबीस कोट, तहसील रूकम, जिला रूकम, आंचल रावती ने गुनाह कबूल लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को सोमवार को रामपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी शिमला उमापति जमवाल ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक ने बताया कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत तेजधार हथियार से हुई है। मृतक महिला के शरीर पर भालू के हमले के निशान नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed