फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अलौटी गांव के पास खाई में गिरी पिकअप, दो मौत, दो घायल

अलौटी गांव के पास खाई में गिरी पिकअप, दो मौत, दो घायल

Sat, 27 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
अलौटी गांव के पास खाई में गिरी
विज्ञापन

पिकअप, दो मौत और दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के तहत आने वाले अलौटी गांव में एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को पिकअप संख्या एचपी 03सी 3078 में सवार होकर चार लोग ठियोग से अलौटी गांव की ओर जा रहे थे। देर शाम करीब 7:30 बजे अलौटी गांव के समीप चालक के अचानक नियंत्रण खोने से पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में अलौटी गांव का राजू (26) और रामपाल (24) शामिल हैं। इसके अलावा हादसे में सुरेश और शेरा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फागू पुलिस को हादसे की सूचना देर रात मिली। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हादसे के मृतकों और घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल युवकों को आईजीएमसी रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, दो युवकों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी ठियोग राम लाल के अनुसार पिकअप हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed