{"_id":"5ac765754f1c1b1a6a8b5bf9","slug":"191523017077-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी से दो दिन बाद मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी से दो दिन बाद मिला युवक का शव
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर थाना के अंतर्गत सतलुज नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव दो दिन बाद सुंदरनगर की गोताखोर टीम ने शुक्रवार को ढूंढ निकाला। रामपुर प्रशासन की ओर से गोताखोर की टीम को बुलाया गया था। युवक तकलेच में पेंटर का काम करता था। पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमित कुमार (29) पुत्र माघू राम निवासी तकलेच के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गोताखोर टीम शुक्रवार को सुबह दस बजे रामपुर पहुंच गई थी और साढ़े दस बजे अग्निशमन विभाग और पुलिस विभाग के सहयोग से शव को नदी में तलाशने का काम शुरू किया गया। इन दिनों नदी में जलस्तर कम होने के कारण शव को 20 मिनट के भीतर ही टीम ने खोजकर बाहर निकाल लिया। उधर, डीएसपी देवकुमार नेगी ने मामले की पुष्टि की। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।