{"_id":"5a8ee7b34f1c1bb1208baa7a","slug":"191519314867-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन निगम के ठेकेदार के घर अवैध लकड़ी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन निगम के ठेकेदार के घर अवैध लकड़ी बरामद
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : amarujala
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन
वन निगम की लकड़ी निकालने के साथ तस्करी के खेल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने जंगल से निकाले गए स्लीपरों की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
बुधवार देर शाम को पुलिस टीम ने जगोरी गांव में वन निगम के ठेकेदार सुंदर सिंह के घर पर छापेमारी कर 20 अवैध स्लीपर और 20 फट्टे बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ठेकेदार फरार है।
हैरान करने वाली बात यह है कि जिस ठेकेदार को वन निगम ने जंगल से लकड़ी निकालने का अहम जिम्मा दे रखा था, वह तस्करी जैसे गोरखधंधे को अंजाम दे रहा है। ज्यूरी के समीप जिन दो वाहनों को वन निगम के स्लीपरों के साथ पकड़ा गया था, उस मामले में गिरफ्तार हुए चार लोगों ने इस मामले को सुलझाने मेें खासी मदद की। उन्हीं की निशानदेही पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए पहले ज्यूरी के त्यावल में रेड डाली और वहां से 12 स्लीपर बरामद किए।
विज्ञापन
अब पुलिस ने वहां पर रेड की है जहां से वन निगम की लकड़ी आ रही थी। हेड कांस्टेबल सुरेश और रविंद्र की अगुवाई में पुलिस टीम ने जब ठेकेदार के घर में दबिश दी तो वहां से अवैध रूप से रखे 20 स्लीपर बरामद किए। इतना ही नहीं 20 अवैध फट्टे भी बरामद किए गए। पुलिस ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ धारा 379, 34 आईपीसी, 41, 42 फोरेस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। अब पुलिस संबंधित ठेकेदार की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पकड़े गए चार आरोपियों से और खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार देर शाम को जगोरी से पकड़े गए स्लीपरों और फट्टों को वन निगम को सौंप दिया है।
डीएसपी देव नेगी ने बताया कि इस मामले में संलिप्त सभी दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। वन निगम के ठेकेदार के घर से 20 स्लीपर और 70 फट्टे बरामद किए गए हैं। ठेकेदार की तलाश जारी है।