फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर में एनएच से हटाई अवैध पार्किंग

रामपुर में एनएच से हटाई अवैध पार्किंग

Tue, 23 Jan 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर बुशहर।रामपुर शहर के बीचोंबीच चौधरी अड्डे पर वर्षों से चल रही नगर परिषद की अवैध पार्किंग आखिरकार बंद ही हो गई। स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इस पार्किंग को खाली करवा दिया है। अब यदि यहां कोई अपने वाहन खड़ा करता है तो उसका चालान काटा जाएगा। पार्किंग हटने से शहर में जहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं एनएच पर हादसों की आशंका भी नहीं रहेगी। पार्किंग खाली होने के बाद यात्रियों और शहर आने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन जागा और कार्रवाई की।
रामपुर के चौधरी अड्डे में नेशनल हाईवे प्राधिकरण की जमीन पर नगर परिषद ने बीते कई वर्षों से अवैध कब्जा कर पार्किंग चला रखी थी। नप इस अवैध पार्किंग से खूब वसूली कर रही थी। एनएच पर स्थित इस पार्किंग से जहां शहर में जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी, वहीं यहां हमेशा हादसे होने की भी आशंका बनी रहती थी। बीते कई समय से क्षेत्र के लोग स्थानीय प्रशासन और एनएच प्राधिकरण से जमीन को खाली करने की मांग कर रहे थे। हालांकि इसको लेकर प्रशासन और प्राधिकरण ने कई मर्तबा एनएच को नोटिस भी जारी किए थे। लेकिन नप इसको खाली करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही थी। इसके बाद प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर यह स्थान खाली करने के फरमान जारी किए थे। एक सप्ताह के भीतर पार्किंग खाली करवाने के लिए एसडीएम डॉ. निपुण जिंदल भी खुद मौके पर पहुंचे और पार्किंग को पूरी तरह से खाली करवा दिया गया है।
विज्ञापन


चौधरी अड्डे पर पार्किंग पर प्रतिबंध : निपुण
एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि एनएच पर चौधरी अड्डे में बनी नगर परिषद की पार्किंग को खाली करवा दिया गया है। अब यहां वाहनों को पार्क करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। यदि कोई यहां वाहन खड़ा करता है तो उसका चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed