{"_id":"5bd49b4ebdec2269c0437022","slug":"181540660046-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"़सली जिताटा सडक पर कार गिरी दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
़सली जिताटा सडक पर कार गिरी दो की मौत
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार खाई में लुढ़की, दो
युवकों की मौके पर मौत
मसली-जिताटा सड़क पर जिताटा गांव के पास हादसा
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
रोहड़ू। मसली-जिताटा सड़क पर जिताटा गांव के समीप महेंद्रा एसयूवी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से शवों को खाई से निकाला गया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। कार में सवार दोनों व्यक्ति ढाक गांव की ओर जा रहे थे। ऐसे में जिताटा के पास मोड़ पर कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक राकेश कुमार पुत्र शमशेर सिंह (29 साल) और हरीश पाल पुत्र किकर सिंह निवासी गांव चिवाडी (24 साल) की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों के शवों को शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए संदासू अस्पताल लगाया गया। संदासू में पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा गया। दोनों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही माना जा रहा है।