फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चोर ने मकान मालिक पर किया हमला, घायल

चोर ने मकान मालिक पर किया हमला, घायल

Thu, 31 May 2018 09:36 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 09:36 PM IST
चोर ने मकान मालिक पर किया हमला, घायल
अमर उजाला ब्यूरो

जुब्बल।
मांदल पंचायत के पुजारली गांव में चोरी करने की नीयत से कमरे में घुसे चोर ने घर के मालिक पर दराट से हमला कर घायल कर दिया। हमले के दौरान आरोपी को मौके पर दबोच पर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुजारली गांव निवासी प्रदीप शर्मा कोऑपरेटिव बैंक की मांदल शाखा में बतौर शाखा प्रबंधक तैनात है। वह बुधवार रात करीब नौ बजे अपने कमरे में सोने के लिए जा रहे थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। गैट का दरवाजा खोलने के बाद प्रदीप का साथी शौचालय में चला गया। इस दौरान प्रदीप शर्मा अपने कमरे में गए। वह कमरे के अंदर गए तो वहां पर एक व्यक्ति पहले ही मौजूद था। उसने बिजली जलाने से पहले की प्रदीप शर्मा पर दराट से हमला कर दिया। इससे प्रदीप की बाजू में चोट लग गई। हाथापाई के दौरान प्रदीप का साथी भी पहुंच गया। दोनों ने आरोपी धर दबोचा। सूचना के बाद गांव में आसपास के लोग भी पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस थाना जुब्बल व सावड़ा पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी घर में चोरी की नीयत से घुसा था। आरोपी एक साल पहले प्रदीप शर्मा के घर में मजदूरी करने आया भी आया था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी शमशेर अली के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। हमले में घायल प्रदीप शर्मा का जुब्बल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसको रुपये की जरूरत थी। इसलिए बैंक शाखा प्रबंधक के कमरे में घुसा था। लेकिन वह चोरी नहीं कर पाया। उधर, डीएसपी अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर दिया गया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ भी कर रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed