फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   संधू में कार गिरी, दो युवकों मौत, तीन घायल

संधू में कार गिरी, दो युवकों मौत, तीन घायल

Thu, 31 May 2018 09:38 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
संधू में कार गिरी, दो युवकों मौत, तीन घायल
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
एनएच-5 पर ठियाेग और नारकंडा के बीच डोगरा मोड़ संधू के पास एक कार सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत और तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों को आईजीएमसी रेफर किया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार (एचपी 25 ए 3644) में किन्नौर जिले के पांच युवक वीरवार सुबह सात बजे किन्नौर की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक डोगरा मोड़ संधू में कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में तंजिन नीमा नेगी (26) पुत्र रोशन लाल निवासी गांव जंगी, जिला किन्नौर ने मौके पर दम तोड़ दिया। भरत नेगी (25) पुत्र पनमा दोरजे निवासी गांव शासों, तहसील पूह ने आईजीएमसी जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दीपक राज नेगी (22) पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव नेसंग, थुपकन विष्ट (24) पुत्र पनमा दोरजे निवासी गांव शासो, तहसील पूह और शेखर नेगी (23) निवासी गांव लाबरंग, तहसील मूरंग, जिला किन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। उधर, ठियोग के डीएसपी रामलाल बंसल ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed